बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किस काम की सरकारी योजनाएं! बेटियों के हाथ पीले करने के लिए पैसे नहीं जुटा पाया बिहार का यह मजदूर, निराश होकर जान देना ही समझा बेहतर

किस काम की सरकारी योजनाएं! बेटियों के हाथ पीले करने के लिए पैसे नहीं जुटा पाया बिहार का यह मजदूर, निराश होकर जान देना ही समझा बेहतर

BETIA : बड़ी खबर पश्चिम चंपारण बगहा में एक युवक ने अर्थिक तंगी से परेशान फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि आधार यादव का पुत्र मनोज यादव (35) घटना भैरोगंज थाना क्षेत्र के नड्डा गांव का रहने वाला था। घटना कल रात्रि की है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है। 

मनोज के पिता आधार यादव ने बताया कि मनोज की शादी  चौतरवा थाना क्षेत्र के बरिअरवा गांव में हुई थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था। बेटे के चाहत में एक के बाद एक चार लड़कियां हो गई। जिसमें एक लड़की की शादी पिछले साल मनोज ने किया था। इस वर्ष उस लड़की का गवना होना था। वही दूसरी लड़की के लिए शादी भी देख रहा था। इन सब में काफी पैसा लग रहा था। लेकिन मनोज के पास इतना सारा पैसा नहीं था। इसके साथ ही परिवार के अन्य खर्च को लेकर हमेशा परेशान नजर आ रहा था। भैरोगंज थाना अध्यक्ष राम उदय ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में शव को बरामद किया गया है। शव के गले पर निशान पाया गया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। मफलर से लटकी मिली शव ।

बताया जा रहा है कि मनोज दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। एक माह पहले वह घर आया था। पिता ने बताया कि प्रत्येक दिन के भांति देर शाम को खाना खाने के बाद सभी लोग बैठ कर बात कर रहे थे। मनोज शादी और गवना को लेकर काफी तनाव में था। बाहर सभी लोग अलाव सेक रहे थे। वहीं से उठकर अपने रूम में चला गया। कुछ देर के बाद मनोज की पत्नी मनोज को ढूंढते हुए उसके रूम में पहुंची, तो देख कर चीख पड़ी। मनोज का शव पंखे से लटका हुआ। आवाज सुनकर सभी परिजन भी वहां पहुंचे। आनन-फानन में मनोज के शव को नीचे उतारा गया  तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना को देखकर परिजन दहाड़ उठे। लड़कियों और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Suggested News