बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब सड़े हुए आलुओं से बनेगी बायोफ्यूल, तेल की बढ़ती कीमतों का सरकार ने निकाला तोड़!

 अब सड़े हुए आलुओं से बनेगी बायोफ्यूल, तेल की बढ़ती कीमतों का सरकार ने निकाला तोड़!

NEW DELHI : तेल की बढ़ती कीमतों से परेशान आम आदमी को राहत देने के लिए केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर अपनी निर्भरता कम करके बायोफ्यूल को बढ़ावा देना चाहती है। ऐसे में आलू बड़े काम आ सकते हैं। सड़े हुए आलुओं से बायोफ्यूल बनाने की सरकार की योजना है। बायो फ्यूल सस्ते होने के साथ-साथ कार्बन का उत्सर्जन भी कम करता है। 

दरअसल भारत में आलू जरूरत से ज्यादा बोया जाता है और फिर उसका खरीददार नहीं मिलता। उचित कीमत नहीं मिलने से नाराज किसान प्रदर्शन करके आलू को सड़कों पर फेंकने तक को मजबूर हो जाते हैं। अब किसानों की नाराजगी और लोगों की परेशानी कम करने के लिए सरकार ने रास्ता निकालने  का फैसला किया है। इसके लिए सड़े हुए आलुओं, प्लांट वेस्ट आदि की मदद से बायोफ्यूल तैयार किया जाएगा।  बायोफ्यूल सब्जी के तेलों, रिसाइकल ग्रीस, काई, जानवरों के फैट आदि से बनता है। जीवाश्म ईंधन की जगह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

बायोफ्यूल से उड़ा प्लेन

भारत में बायोफ्यूल का निर्माण अब दूर की कौड़ी नहीं रह गई है। हाल ही में स्पाइसजेट ने ऐसा करके दिखाया है। स्पाइसजेट ने बायोफ्यूल की मदद से देहरादून-दिल्ली के बीच प्लेन उड़ाया था। सके साथ ही भारत उन खास देशों की श्रेणी में शामिल हो गया, जिन्होंने बायोफ्यूल से किसी प्लेन को उड़ाया है। 

तेल बाहर से करना होता है आयात

गौरतलब है कि घरेलू रूप से भारत सिर्फ 18 प्रतिशत तेल का उत्पादन कर सकता है बाकी हमें बाहर से आयात करना पड़ता है। भारत में यातायात के कुल वाहनों में से 72 प्रतिशत  डीजल और 23 प्रतिशत  पेट्रोल से चलते हैं। बाकियों के लिए सीएनजी और एलपीजी का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं बायोफ्यूल का भारत बड़ी मात्रा में उत्पादन करने में सक्षम है। सरकार की योजना अगर सफल रही तो देश में तेल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी को निजात मिल सकती है। तेल की कीमतें सस्ती हो सकती है।


Suggested News