बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 15 लाख श्रमिकों को सरकार देगी 3-3 हजार रुपये,बहुत जल्द खाते में जाने वाली है राशि

बिहार के 15 लाख श्रमिकों को सरकार देगी 3-3 हजार रुपये,बहुत जल्द खाते में जाने वाली है राशि

PATNA: बिहार के श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। 15 लाख श्रमिकों को सरकार 446 करोड़ रू देगी। निर्माण और अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रत्येक रजिस्टर्ड श्रमिकों को तीन-तीन हजार रुपये भेजने की तैयारी की जा रही है।सभी श्रमिकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जायेगी। श्रम संसाधन विभाग ने बैंकों को इस राशि के हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बता दें, बिहार राज्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में 60 वर्ष तक की उम्र के14 लाख 87 हजार 23 श्रमिक पंजीकृत हैं। ऐसे श्रमिकों को राज्य सरकार चिकित्सा अनुदान के नाम पर हर साल 3 हजार रुपए देती है। इस बार भी यह राशि श्रमिकों को भेजा जा रहा है। श्रम संसाधन विभाग ने बैंकों में राशि भेजने की प्रक्रिया आरंभ कर दी। जल्द सभी श्रमिकों के खातों में यह राशि डीबीटी के माध्यम से पहुंच जाएगी। हर साल मिलते आ रहे इस चिकित्सा अनुदान की इस बार यह आखिरी किस्त होगी।


अब राज्य सरकार बिहार राज्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत सभी श्रमिकों को केंद्र की आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने जा रही है। संभवत: 31 मार्च को इस संबंध में श्रम संसाधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच करार हो जाएगा। इसके बाद सभी पंजीकृत श्रमिकों को हर साल पांच लाख रुपए तक की नि:शुल्क इलाज की सुविधा मुहैया हो सकेगी। श्रम संसाधन विभाग मंत्री जीवेश कुमार ने बताया कि श्रमिकों को चिकित्सा अनुदान के रूप में दी जाने वाली तीन हजार रुपए की राशि को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अनुदान इसी साल तक देंगे। नए वित्तीय वर्ष में श्रमिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाया जाएगा। 

Suggested News