बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था से सरकार चिंतित, हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था से सरकार चिंतित, हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

NEWS4NATION DESK : प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर यूपी की योगी सरकार एकबार फिर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर सकती हैं। 

उन्नाव रेप मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। रेप पीड़ितासड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है, वहीं हादसे में पीड़िता की चाची और उनके एक अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई है। उनके वकील की भी हालत नाजुक है। इस हादसे की आहट दिल्ली तक पहुंच चुकी है और कांग्रेस इसको लेकर हमलावर है।
 
प्रदेश में बढ़ते आपराधिक घटनाओं और विपक्ष के हमले को देखते हुए योगी सरकार एकबार फिर बड़ा प्रशासनिक उलट-फेर कर सकती है। 

सूत्रों के मुताबिक यूपी केप्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार को हटाया जा सकता हैं, उनकी जगह प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी को यूपी का नयाप्रमुख सचिव गृह बनाया जा सकता है।  वहींकेंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एम देवराज मुख्यमंत्री के सचिव बन सकते हैं। सीनियर आईएएस दीपक कुमार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य बनाया जा सकता हैं। 

बता दें  इससे पहलेयोगी सरकार ने 17 आईएएसऔर एक पीसीएस अफसर का तबादला किया था। इनमें 7 जिलों के डीएम बदले गए थे वहीं, दो मंडलों के मंडलायुक्त भी हटाए गए थे। 

 

 

Suggested News