बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने डीजीपी को किया तलब, सामूहिक नरसंहार मामले की ली जानकारी

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने डीजीपी को किया तलब, सामूहिक नरसंहार मामले की ली जानकारी

RANCHI : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज राज्य के पुलिस महानिदेशक के एन चौबे को राजभवन बुलाकर मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने डीजीपी से पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदरी प्रखंड के बरु गुलिकेरा गांव में हुए 7 युवकों की हत्या एवं लापता हुए युवकों के बारे में जानकारी ली. 

वहीँ राज्यपाल ने डीजीपी को यह निर्देश दिया कि आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई अविलम्ब की जाए. राज्यपाल ने पूरे राज्य में विधि व्यवस्था बनाये रखते हुए समुचित शांति बहाल रखने का निर्देश भी दिया. 

बताते चलें की 19 जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के बरु गुलिकेरा में आपसी विवाद में 7 लोगों की हत्या कर दी गयी थी. इसके लिए एसआईटी का गठन किया जा चुका है. 

वहीँ इस मामले को लेकर राजनीति तेज हो गयी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौरा भी जारी है. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News