बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधेपुरा में राज्यपाल फागू चौहान का विरोध, 'वापस जाओ' के लगे नारे, मची अफरा-तफरी

मधेपुरा में राज्यपाल फागू चौहान का विरोध, 'वापस जाओ' के लगे नारे, मची अफरा-तफरी

Desk. मधेपुरा में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल राज्यपाल बीएन मंडल विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षा समारोह में आए हुए थे। यहां उनके भाषण के दौरान अचानक भीड़ से राज्‍यपाल वापस जाओ के नारे लगने शुरू हो गए। काफी देर तक नारेबाजी हुई। इससे अफरातफरी मची गयी।

राज्यपाल के खिलाफ नारे लगने पर सुरक्षाकर्मी जल्द मोर्चा संभाला और मामला शांत कराया। हांलाकि नारेबाजी कर रहे लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 12 बजे हेलीकाप्टर से राज्यपाल फागू चौहान मधेपुरा पहुंचे थे। हेलीकाप्टर उतरने के लिए संत अवध कालेज के पास हेलीपैड बनाया गया था। वहां उतरने के बाद राज्‍यापाल विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने टापर व गोल्ड मेडिलस्ट को प्रमाणपत्र प्रदान किया। मौके पर उन्होंने कहा कि अपने अर्जित ज्ञान को और अधिक विस्तृत कर दूसरे में बांटे। अपने क्षेत्र में सर्वोच्च मुकाम हासिल कर राष्ट्र के विकास व मानवता के कल्याण में अपना योगदान दें। राज्यपाल के भाषण के दौरान ही कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। राज्यपाल वापस जाओ के नारों से पंडाल गूंज उठा।



Suggested News