बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर पहुंचे औरंगाबाद, श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर पहुंचे औरंगाबाद, श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

AURANGABAD : बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर आज औरंगाबाद के ओबरा पहुंचे। जहां उन्होंने बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी मौजूद थे। 

बाद के एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 2047 में हम एक विकसित राष्ट्र भारत का 100 वा स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। लेकिन हमारा राष्ट्र तभी विकसित बनेगा जब छोटी- मोटी बातों को दरकिनार कर हम प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की तरक्की के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह इस राज्य को विकास की एक नई ऊंचाई तक ले गए। वे समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमारे लिए प्रेरक है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News