बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में मामला सुलझाने गयी पुलिस को ही लोगों ने धो डाला, 5 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल

बेगूसराय में मामला सुलझाने गयी पुलिस को ही लोगों ने धो डाला, 5 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल

बेगूसराय: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है. जहां गुस्साये लोगों ने पुलिस को पीट दिया। मामला जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां जमीन पर अवैध कब्जा खाली करवाने गई पुलिस को लोगों ने पीट दिया। 

दरअसल, महादलितों ने बीते बुधवार को किसानों की जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लिया था। कब्जे के बाद जमीन पर झोपड़पट्टी बनाने लगे थे। इसको लेकर नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बनद्वार में तनावपूर्ण स्थिति बन गयी थी। जबरन जमीन कब्जा की जानकारी पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस मामला शांत करवाने मौके पर पहुंची तो उसे उग्र भीड़ का सामना करना पड़ा।

पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग और भी आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा और भीड़ ने पुलिसकर्मियों को ही धो डाला। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 



Suggested News