बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बरसात के शुरू होते ही उफान पर वाल्मीकिनगर की कई नदियाँ, ग्रामीणों के प्रयास से चल रहा है बचाव कार्य

बरसात के शुरू होते ही उफान पर वाल्मीकिनगर की कई नदियाँ, ग्रामीणों के प्रयास से चल रहा है बचाव कार्य

BAGAHA : बरसात के शुरू होते ही वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न नदियों ने प्रलय मचाना प्रारंभ कर दिया है। जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंडक, मसान, भपसा, झिखिहिरी सहित दर्जनों नदिया करीब 15 दिनों से अपने उफान पर हैं। 

रविवार को ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हुए पिपरासी सहित तमाम क्षेत्रो का दौरा करते हुए जन सम्पर्क में निकले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वाल्मीकिनगर के लोकसभा प्रत्याशी प्रवेश कुमार मिश्र हरनाटांड पहुचे। जिसे थरूहट की राजधानी कहते हैं। यहां महादेवा के पास भपसा नदी द्वारा जबरदस्त कटाव किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश कुमार मिश्र ने ग्रामीणों के प्रयास से चल रहे बचाव कार्य का निरीक्षण किया।

आम लोगों ने कहा कि अभी तक किसी जनप्रतिनिधि द्वारा उनका हाल चाल नहीं लिया गया और न ही सरकारी राहत उपलब्ध कराया गया है। मिश्र ने कहा कि वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न नदियों द्वारा कटाव किया जा रहा है लेकिन सरकारी सहायता के नाम पर धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। एक तरफ सरकार अपनी पीठ अपने थपथपा रही है वहीं बाढ़ से परेशान जनता त्राहि त्राहि कर रही है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News