बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ग्रामसेवक की गोली मार हत्या, मुखिया पर लगा आरोप

ग्रामसेवक की गोली मार हत्या, मुखिया पर लगा आरोप



नालंदा: मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में इन दिनों अपराधियों  के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. पुलिस का कोई खौफ अपराधियों पर देखने को नहीं मिल रहा है. ताजा मामला परबलपुर के डुमरी गांव की है. जहाँ बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की देर रात ग्राम सेवक रास बिहारी सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. 
GRAMSEVAK-SHOOTED-IN-NALANDA2.jpg
क्या है पूरा मामला... 

बताजा जा रहा है कि मृतक रास बिहारी सिंह का मुखिया अशोक कुमार से जमीनी विवाद चल रहा था. रास बिहारी सिंह और उनके उनके चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह घर के बाहर दलान में सो रहे थे. इसी विवाद को लेकर बुधवार की देर रात मुखिया समर्थकों ने रास बिहारी के घर पर हमला बोल दिया.  6 की संख्या में आए बदमाशों ने पहले उन्हें जगाया. उसके बाद उसपर शराब और मूर्ति बेचने का आरोप लगाते अपने साथ ले गए और कुछ दूरी पर ले जाकर अपराधियों  ने पेट और कमर में तीन गोलियां मार दी. जिससे मौके पर ही ग्राम सेवक की मौत गई. अपराधियों ने सुरेंद्र सिंह के साथ भी मारपीट करते हुए छिनतई की घटना को अंजाम दिया. घटना के चश्मदीद गवाह रहे सुरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन आनन -फानन में सुरेंद्र सिंह को अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 
GRAMSEVAK-SHOOTED-IN-NALANDA3.JPG
मृतक के भाई धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि भूमि विवाद में मुखिया अशोक सिंह के इशारे पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. मुखिया से ग्राम सेवक का भूमि विवाद चला रहा था. भाई ने बताया कि मुखिया ने पूर्व में कई बार उन्हें जान मारने की धमकी दी थी. 

Suggested News