बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में विहिप और बजरंग दल की ओर से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, हज़ारों कार्यकर्ताओं ने लगाये जय श्रीराम के नारे

नालंदा में विहिप और बजरंग दल की ओर से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, हज़ारों कार्यकर्ताओं ने लगाये जय श्रीराम के नारे

NALANDA : विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ओर से बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ता भगवा रंग में दिखे। इस दौरान रामनवमीं को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभयात्रा को लेकर पूरा मैदान जय श्री राम व जय बजरंग बली के नारों से गूंजता रहा। इस दौरान लाठी में लगा भगवा तिरंगा और उसपर लिखा जय श्री राम आकर्षण का केंद्र रहा। 

दोपहर बाद यात्रा श्रम कल्याण मैदान से निकलकर अस्पताल चौक, भरावपर होते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचा। जिसमें पुरे रास्ता भगवा रंग में रंगे कार्यकर्ताओं ने शालीनता के साथ पैदल यात्रा पूरी की। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा लोक गायिका लक्ष्मी दुबे के गाये भजन। उनके गाए गीतों पर युवा बिना थके घंटो झूमते रहे। वहीं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। खुद पुलिस के वरीय पदाधिकारी भ्रमणशील दिखे। 

यात्रा में राम जानकी,अग्नि मिसाइल ,भारतीय तोप की बनायी गयी झांकी भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा में शामिल लोगों के हौसला बढ़ाने के लिए भरावपर फूलों की बारिश तो जगह जगह समाजसेवी और मोहल्लेवासियों द्वारा पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गयी थी। जिस जगह से यात्रा निकल रही थी। वहां एक झलक देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गयी। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के सदस्य यात्रा के दौरान सक्रिय दिखें। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News