बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पानी भरे गड्ढे में नतिनी को बचाने के लिए कूदी नानी, दोनों की डूबने से हुई मौत

BIHAR NEWS : पानी भरे गड्ढे में नतिनी को बचाने के लिए कूदी नानी, दोनों की डूबने से हुई मौत

NALANDA : नालंदा थाना क्षेत्र के कुल गांव केसरिया खंधा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से नानी और नतनी की दर्दनाक मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेलते खेलते पानी भरे गड्ढे में पहले 3 वर्षीय शिवानी गिरी। उसे बचाने के लिए उसकी नानी सविता देवी भी पानी में कूद गई। 

लेकिन पानी अधिक रहने के कारण दोनों गड्ढे में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए हैं और इसकी सूचना नालंदा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नालंदा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। 

परिजनों ने बताया कि शिवानी और उसकी मां सोनी देवी अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। शिवानी बिहार शरीफ के नई सराय मोहल्ला निवासी विकास राम की पुत्री है। वर्तमान में अपने नानी घर में रह रही थी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News