बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में रास्ते के विवाद में पोते ने दादा को स्कॉर्पियो से रौंदा, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में रास्ते के विवाद में पोते ने दादा को स्कॉर्पियो से रौंदा, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

GOPALGANJ : जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के मांझा चतुर्भुज गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इस मारपीट मामले में चचेरे पोते ने अपने 70 वर्षीय चचेरे दादा के ऊपर स्कॉर्पियो चढ़ा दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान स्व जंगी मियां के 70 बेटा उस्मान मियां के रूप में की गई है।


इस संदर्भ में मृतक के भतीजा ने बताया की आरोपी हकीम मियां के बेटा रोजिद मियां से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। हम लोग अपने जमीन पर खुटा गाड़े हुए थे और पुआल रखे हुए थे। जिसे हटाने को लेकर बात विवाद हुई। इस बीच आरोपी रोजिद मियां और उसका बेटा रिजवान मियां हजारीबाग से आज सुबह घर आया और पुआल समेत अन्य समान हटाने लगे। साथ ही खूंटा उखाड़ कर फेंक दिया। इस बीच विदा उत्पन्न हो गई। बीच बचाव कर मामला शांत कराया गया।

लेकिन आरोपी रिजवान ने स्कोर्पियो पर बैठकर थाना जाने की बात कहते हुए स्कॉर्पियो को बैक करते हुए 70 वर्षीय उस्मान मियां के शरीर पर चढ़ा दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दो अन्य लोग अली मियां और जुमन मियां और नूर आलम जख्मी हो गया। जिससे तत्काल ईलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का ईलाज चल रहा है। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोजिद मियां और उसके बेटा रिजवान मियां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस संदर्भ में श्रीपुर ओपी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया की पूर्व का जमीनी विवाद दो पक्षों का चल रहा था। जमीन पर पुआल रखा हुआ था। जिसे हटाने को लेकर विवाद हुआ। इस बीच आरोपी द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति पर स्कॉर्पियो चढ़ा दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल दो लोग रिजवान और रोजिद को गिरफ्तार किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News