बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज सदर अस्पताल में दादा "रामायण" के घर पोते ने लिया जन्म, परिजनों ने नाम रखा "रामलला"

गोपालगंज सदर अस्पताल में दादा "रामायण" के घर पोते ने लिया जन्म, परिजनों ने नाम रखा "रामलला"

GOPALGANJ : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरे देश में उत्साह का माहौल है, वही दूसरी ओर गोपालगंज सदर अस्पताल में आज कई बच्चो ने जन्म लिया। इसमें एक ऐसे बच्चा का जन्म हुआ। जब भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा था। बच्चे के जन्म लेते ही पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। ख़ुशी से बच्चे के पिता ने इसका नामकरण करते हुए राम लला रखा।

दरअसल गोपालगंज जिले के सदर अस्पताल में मांझागढ़ प्रखंड के पैठान पट्टी निवासी शशि कांत दुबे की पत्नी मनीषा को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुआ। प्रसव पीड़ा के बाद परिजन महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान करीब एक बजे बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म होते ही पिता बुआ और उसकी मां के अलावा पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। 

हर किसी के मन में यह भावना उत्पन्न होने लगी की भगवान श्री राम मेरे घर पधारे है। बच्चे के बुआ माधुरी ने बताया की कल ही इस बात को कही थी की कल के दिन ही हमारे घर बच्चा पैदा हो। क्योंकि भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है और आज ईश्वर ने हमारी बात सुन ली। आज के दिन हम लोगो को सौभाग्य प्राप्त हुआ की में घर राम लला ने जन्म लिया। यह एक यादगार होगा। वही बच्चे के पिता शशिकांत ने बताया की जहां पूरा देश राम लला के प्राण  प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह मना रहा था। वही उसी समय उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जब भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा था, डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक बच्चे का जन्म कराया।

हम लोगो के लिए दोहरी खुशी है की एक ओर भगवान राम लला अयोध्या में पधारे है। उनका प्राण प्रतिष्ठा हुआ और आज हमारे घर बेटा का जन्म हुआ। इसलिए इसका नाम राम लला रखेंगे। इसके दादा का नाम भी रामायण है। इस कारण रामायण के घर राम लला आए है। राम लला के नाम पर जन्मे इस बच्चे के जन्म को लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News