बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शानदार इंतजाम! बिहार पुलिस की हाईटेक धक्का मार गाड़ी, इसी में अपराध रोकने के लिए गश्ती करते हैं कर्मी

शानदार इंतजाम! बिहार पुलिस की हाईटेक धक्का मार गाड़ी, इसी में अपराध रोकने के लिए गश्ती करते हैं कर्मी

HAJIPUR : एक तरफ राज्य सरकार दावा करती है कि बिहार पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। अपराध रोकने के लिए गश्ती बढ़ाई जा रही है। लेकिन इस गश्ती में अब भी सालों पुरानी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो कब बंद हो जाए, यह खुद पुलिसकर्मी भी नहीं जानते हैं। इन्हें स्टार्ट करने के लिए लोगों को धक्का मारना पड़ता है, तब जाकर यह चलने लायक हो पाती है। पुलिस की गाड़ी को धक्का मारकर स्टार्ट करने की कोशिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका लोग जमकर आनंद उठा रहे हैं। साथ ही सवाल भी उठा रहे हैं कि इस तरह बिहार की पुलिस अपराध पर कैसे नियंत्रण लगाएगी।

वायरल वीडियो हाजीपुर सदर अनुमंडल अंतर्गत औद्योगिक थाना का है. जिसमें देखा जा सकता है वाहन बंद हो गया है जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे स्टार्ट करने के लिए कुछ लोगों के सहयोग से धक्का दे रहे हैं।  पुलिस के गश्ती वाहन को धक्का देकर स्टार्ट करने वाली यह वीडियो सामने आने से बिहार पुलिस की खस्ताहाल व्यवस्था की पोल खुल गई है। खुद थाने के पुलिसकर्मी भी इस बात को मानते हैं कि गाड़ी की स्थिति सही नहीं है, यह पहले भी कई बार खराब हो चुकी है। पुलिसकर्मियों के अनुसार लंबे समय से नई गाड़ी की मांग की जा रही है, लेकिन यह पूरा नहीं हो पा रहा है।

जहां एक तरफ बिहार पुलिस मुख्यालय राजधानी पटना के लिए लक्जरी गाड़ियों की खरीदी करने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के थानों में अब भी सालों पुराने गाड़ियों से ही काम चलाया जा रहा है।   ऐसे में धक्का मार वाहन के भरोसे क्राइम कंट्रोल किस प्रकार किया जा सकेगा, यह बात समझा जा सकता है। 


Suggested News