बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को क्यों आई चाणक्य की याद? कहा- देशभक्त जरुर पढ़ें

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को क्यों आई चाणक्य की याद? कहा- देशभक्त जरुर पढ़ें

पटना : बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से गांधी परिवार पर हमला किया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज फिर ट्वीट कर राहुल गांधी को निशाने पर लिया है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट में लोकसभा में बिहार बीजेपी चीफ संजय जायसवाल की बातों को कोट किया है. गिरिराज सिंह ने लिखा है कि आज सम्मानित लोकसभा सदस्य एवं बिहार भाजपा के अध्यक्ष श्री संजय जयसवाल जी ने सदन में कहा “यह बात दो हज़ार साल पहले चाणक्य ने कहा था की विदेशी माता से उत्पन्न संतान कभी राष्ट्रभक्त  नहीं हो सकता और इसका उदाहरण हमलोग देख रहे है”।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा था कि चाणक्य की चिंता आज के समय में बहुत ही प्रांसंगिकहै.गिरिराज सिंह के इस ट्वीट के बाद सियासी बयानबाजी होना तय माना जा रहा है. अब देखने है कि कांग्रेस की तरफ से कौन मोर्चा खोलता है.

Suggested News