बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

GUJRAT : कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 12 से अधिक मरीजों की जलने से हुई मौत

GUJRAT : कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 12 से अधिक मरीजों की जलने से हुई मौत

DESK : गुजरात के भरुच के एक कोरोना हॉस्पीटल में भीषण आग लग गई। जिसमें 12 से अधिक मरीजों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई मरीज भी घायल हो गए हैं, जिन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरनेवालों की संख्या और बढ़ सकती है।

हादसा भरूच के पटेल वेलफेयर अस्पताल में रात करीब 12.30 से 01 बजे के बीच हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। बताया जा रहा है कि पटेल वेलफेयर अस्पताल की पहली मंजिल को कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। भरूच-जंबूसर हाईवे पर स्थित है और इसे एक ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है।

भरूच के एसपी राजेंद्रसिंह चुड़ास्मा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाजरत 12 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। उन्होंने आशंका  जताई कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। करीब 50 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायर ऑफिसर शैलेश संसिया ने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल पर कोविड वार्ड बनाया गया था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Suggested News