बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुस्से में गिरिराज सिंह,अधिकारियों की लगाई क्लास,कहा-आज राहत कैंप नहीं लगा तो मैं धरना पर बैठ जाउंगा

गुस्से में गिरिराज सिंह,अधिकारियों की लगाई क्लास,कहा-आज राहत कैंप नहीं लगा तो मैं धरना पर बैठ जाउंगा

पटनाःबेगूूसराय के सांसद और केंद्रीय गिरिराज सिंह नीतीश सरकार के अधिकारियों की लापरवाही पर भड़क गए।उन्होंने गुस्से में आकर एस़डीओ की जमकर क्लास लगा दी।उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अगर आज बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कैंप नहीं लगा तो धरने पर बैठ जाउंगा।गिरिराज सुबह से बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं।लेकिन कोई अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों में नहीं दिखा।

गिरिराज सिंह जब मुख्य सचिव को फोन पर पूरी स्थिति बताई तब भागे-भागे एसडीओ पहुंचे।अधिकारियों को देखते हीं गिरिराज सिंह गुस्से से लाल हो गए और कहा कि आप तो बड़े अधिकारी हैं ,आप गाड़ी से क्यों उतरिएगा....आप की चर्चा को काफी है कोई भी आपके काम से खुश नहीं हैगिरिराज सिंह ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि आप अपना रवैया बदल लीजिए।उन्होंने कहा कि अगर आज से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कैंप नहीं लगा तो मैं धरने पर बैठ जाउंगा।उन्होंने कहा कि मैं यहां का सांसद हूं और मैं यहां के लोगों के पक्ष में हमेशा खड़ा रहूंगा।आप लोग अधिकारी हैं अपनी जिम्मवारी समझ लीजिए।अगर आप लोग गलफलत में हैं तो उसे छोड़ दीजिए काम पर ध्यान दीजिए। 

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय के बाढ़-सूखाड की स्थिति को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साधने में लगे हैं.सरकार की मंशा पर गिरिराज सिंह ने शनिवार को हीं सवाल उठाते हुए कहा था कि बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।आज सुबह से हीं वे बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं।सुबह से अबतक 4 ट्वीट कर सरकारी सिस्टम पर अटैक किया है।केंद्रीय मंत्री सुबह से अंचलाधिकारी से लेकर बिहार के मुख्य सचिव तक से बात की है कि उनके इलाके में राहत कार्य चलाई जाए।

गिरिराज सिंह ने अपने लास्ट ट्वीट में कहा है कि आखिरकार काफी प्रयास के बाद बिहार सरकार के अधिकारियों के दर्शन हो हीं गए।गिरिराज ने कहा कि सरकार के अधिकारियों का इस तरह रवैया ठीक नहीं है। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा है कि  बेगूसराय का काफी इलाका बाढ़ से प्रभावित हो गया है लेकिन जो राहत चलनी चाहिए थी वो नहीं चल रही है।वे इस इलाके के सांसद है और उकी मांग बिहार 

ये भी पढ़ें---गिरिराज सिंह और नीतीश कुमार के बीच तल्खी, केंद्रीय मंत्री ने बिहार के CM की बजाए CS से की बात

ये भी पढ़ें---गिरिराज ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा-बाढ़ और सुखाड़ पर राजनीति नहीं, लोगो तक पहले मदद पहुंचाए सरकार


Suggested News