बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपनी फैन से की थी शादी, अब 23 साल बाद रिश्ते को खत्म करने की तैयारी में है साउथ का सुपर स्टार, हो रही है चर्चा

अपनी फैन से की थी शादी, अब 23 साल बाद रिश्ते को खत्म करने की तैयारी में है साउथ का सुपर स्टार, हो रही है चर्चा

DESK  : साउथ के फिल्मों में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर थलपति विजय की दो दिन पहले ही नई फिल्म वारिसु का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसके ट्रेलर को लेकर चर्चा भी रही है। लेकिन थलपति विजय का नाम इन दिनों एक और कारण से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि विजय अब पत्नी संगीता से शादी के 23 साल बाद अलग होने जा रहे हैं. दोनों तलाक ले रहे हैं।

हालांकि, दोनों में से अबतक किसी की भी ओर से इसपर कन्फर्मेशन नहीं आया है. थलपति विजय अपनी फिल्म Varisu के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं। इनके दो बच्चे हैं- बेटा जेसन और बेटी दिव्या।

लंबे समय से साथ नहीं दिखे दोंनो

थलपति विजय और संगीता ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। देखा गया है कि विजय जब भी किसी इवेंट या फिल्म प्रमोशन का हिस्सा होते हैं तो उनकी पत्नी संगीता उनका सपोर्ट करने के लिए साथ जरूर होती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से फैन्स इस बात को नोटिस कर रहे हैं कि संगीता, विजय के साथ नजर नहीं आ रहीहैं। कुछ समय पहले एटली की पत्नी प्रिया का बेबी शावर था, उसमें अकेले विजय ही वहां नजर आए थे। इसके अलावा जब Varisu का म्यूजिक लॉन्च हुआ तो भी संगीता गायब थीं। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

सूत्र ने रिपोर्ट्स को बताया 'बेसलेस'
 हालांकि विजय के नजदीकियों का कहना है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। दोनों आज भी साथ हैं। संगीता बच्चों के साथ यूएस हॉलीडे पर गई हुई हैं, इसलिए वह न तो म्यूजिक लॉन्च पर नजर आईं और न ही प्रिया के बेबी शावर में. इसके अलावा वह कुछ रीसेंट इवेंट्स से भी इसीलिए गायब हैं. बताया गया कि संगीता और विजय के तलाक की खबरों में एक पर्सेंट भी सच्चाई नहीं है। यह खबर एकदम बेसलेस है।

विजय की फैन थी संगीता

बता दें कि संगीता और विजय की मुलाकात एक सेट पर हुई थी। साल था 1996. संगीता, विजय की बहुत बड़ी फैन थीं। वह उनकी कोई भी फिल्म देखनेसे नहीं चूकती थीं। विजय से मिलने के लिए संगीता यूके से स्पेशली चेन्नई आई थीं। फिल्म 'Poove Unakkaga' में विजय ने काफी अच्छा काम किया था। संगीता ने विजय को डेडीकेटेड एक्टर बताते हुए उनकी तारीफों के पुल बांधे थे। दोनों के बीच एक फिल्म के सेट पर कुछ समय बातचीत भी हुई, जिसके बाद उनका प्यार परवान चढ़ा। तीन साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचा ली।

Suggested News