बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉक्टर्स की जगह तांत्रिकों के इलाज पर किया था भरोसा, मामूली पेट दर्द से जूझ रही विवाहिता की हो गई मौत

डॉक्टर्स की जगह तांत्रिकों के इलाज पर किया था भरोसा, मामूली पेट दर्द से जूझ रही विवाहिता की हो गई मौत

BHAGALPUR : आज कई बीमारियों का इलाज आसानी से उपलब्ध हो जाता है। कई अस्पताल खुल गए हैं। लेकिन अब भी कुछ ऐसे भी हैं जो बीमारियों का इलाज डॉक्टर्स से कराने की जगह तांत्रिकों पर अधिक भरोसा करते हैं। जिसका कभी कभी उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। कम से कम भागलपुर  के नाथनगर में हुई घटना के बाद इसे समझा जा सकता है। यहां कजरैली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में गुरुवार की देर रात एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका की पहचान बहादुरपुर निवासी जीछो पासवान की पत्नी राधिका देवी (35) के रूप में की है। 


स्थानीय लोगों के अनुसार महिला को रात में अचानक पेट में दर्द उठा था। स्वजन चिकित्सक के पास ले जाने के बजाय उसे तांत्रिक के पास लेकर चले गए और उनकी मौत हो गई है। पति भी मंदबुद्धि बताए जाते हैं। हालांकि महिला के मायके वाले ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

इस संबंध में कजरैली थानाध्यक्ष नवनिश कुमार ने बताया कि शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।  दाह संस्कार के बाद स्वजन को थाने पर बुलाया गया है। मामले के हर पहलू की सघन जांच की जा रही है।घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है।

Suggested News