मुजफ्फरपुर में हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने की बैंक लूटने की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर में हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने की बैंक

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक बार फ़िर हथियार से लैस होकर आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने बैंक कर्मी को बंधक बनाकर बैंक लूटने का प्रयास किया। बताते चलें कि पुरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी की है। जहाँ आज अहले सुबह ब्रांच खुलते ही तकरीबन आधा दर्जन अपराधकर्मी हथियार से लैस होकर बैंक के अंदर प्रवेश कर गए और सबसे पहले बैंक के गार्ड को गन प्वाइंट पर ले लिया। फिर ब्रांच के अंदर जितने भी बैंक कर्मी थे सबको गन प्वाइंट पर लेकर एक रूम के अंदर बंद कर दिया और कैश रूम की चाभी मांगने लगे।

गनीमत यह रही कि उस समय बैंक मैनेजर ब्रांच में नहीं पहुंचे थे। जिस कारण अपराधी बड़े लूट काण्ड को अंजाम नही दे पाए और ब्रांच में बैठे एक ग्राहक से 4 हज़ार लूट कर वहां से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर सदर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वही मामले की सूचना प्राप्त होते ही वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। 

मामले को लेकर बैंक स्टाफ राजू कुमार ने बताया कि वे लोग सुबह ब्रांच खोल कर अंदर प्रवेश किए। तभी मास्क लगाए एक अपराधी पहले ब्रांच के अंदर प्रवेश किया। गार्ड ने मास्क हटाने को कहा, जिसके बाद बाकी अपराध कर्मी भी ब्रांच के अंदर प्रवेश कर गए। सबसे पहले गार्ड को गन प्वाइंट पर ले लिया। फिर ब्रांच में जितने भी लोग थे। उनको गन प्वाइंट पर लेकर एक रूम के अंदर बंद कर कैश रूम के चाभी की मांग करने लगे।

गनीमत यह रही कि बैंक मैनेजर ब्रांच में नहीं पहुंचे थे। जिस कारण अपराधी बैंक लूट की घटना को अंजाम नही दे पाए। मामले में सदर थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियो द्वारा बैंक लूट की कोशिश की गई थी। लेकीन वह कामयाब नही हो पाए। वही अपराधियो द्वारा 4 हज़ार रुपए लूट की बात थाना प्रभारी के द्वारा बताई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट