बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : छपरा में गंगा नदी में डूबी आधा दर्जन नावें, डेढ़ दर्जन मजदूर लापता, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम

बड़ी खबर : छपरा में गंगा नदी में डूबी आधा दर्जन नावें, डेढ़ दर्जन मजदूर लापता, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम

CHAPRA : छपरा जिले डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला गाँव के आगे नाशपर के पास तेज हवा के चपेटे मे आने से बालू लदे ओवर लोड छ: नावें डूब गयी। जिसपर सवार डेढ़ दर्जन मजदूर अबतक लापता बताए जाते है। 


मिली जानकारी के अनुसार छ: नावें सोन से बालू लादकर डोरीगंज की तरफ आ रही थी। तभी तेज पुर्वा हवा के कारण नदी मे उठ रही तेज लहर के चपेटे मे आने से गंगा सरयू सोन के संगम के पास डूब गयी।

बताया जा रहा है की एक नाव जो दरियावगंज की थी। जिसपर 24 मजदूर सवार थे जिसमे सभी मजदूर सकुशल बाहर आने की जानकारी मिली है। वही दुसरे नाव डोरीगंज का था। जिसपर 22 मजदूर सवार थे। वे सभी भी सकुशल बाहर निकल गए है। दो नाव बलवन टोला गाँव का बताया जाता है। जिसपर सवार दो मजदूर लापता बताए जा रहे है। दोनों मजदूर दुसरे जिले के बताए जाते है।

पाँचवी नाव जो लालगंज, वैशाली की है जिसपर 15 मजदूर सवार थे। जिसमे से सात मजदूर बाहर निकल गए है। लेकिन आठ मजदूर लापता बताए जाते है। छठी नाव हल्दी छपरा , मनेर की है। जिसपर 15 मजदूर सवार थे। जिसमे से छ: मजदूर बाहर निकल गए। लेकिन नौ मजदुर लापता बताए जा रहे है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। लापता मजदूरों की खोजबीन की जा रही है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News