बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपचुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में रार, HAM ने विधानसभा की 2 और विप की 1 सीट पर ठोका दावा

उपचुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में रार, HAM ने विधानसभा की 2 और विप की 1 सीट पर ठोका दावा

PATNA: बिहार में 5 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में पेंच फंस गया है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(HAM) ने 5 में से 2 सीटों पर दावा ठोंक दिया है। इसके साथ ही विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर भी पार्टी ने चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि आगामी विधानसभा के उपचुनाव में हम पार्टी की ओर से किशनगंज और नाथ नगर विधानसभा उपचुनाव में हम पार्टी की मजबूत दावेदारी है।

 राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश ने कहा की हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व में पार्टी आज बहुत ही अच्छी और मजबूत स्थिति में है। पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओं द्वारा किशनगंज और नाथ नगर में होने वाले बिहार विधानसभा के उपचुनाव में मजबूत दावेदारी की जा रही है। उन्होंने उपचुनाव में दावा ठोकते हुए कहा कि हमारी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) महागठबंधन धर्म निभाते हुए किशनगंज और नाथनगर से बिहार विधानसभा के उपचुनाव में चुनाव लड़ने की मजबूत स्थिति में है। 

 दानिश रिजवान ने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हम पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव की तैयारी को लेकर हम पार्टी ने प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी को चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा है।

मालूम हो कि बिहार में लोकसभा चुनाव में पांच विधायक जीत कर सांसद बन गए हैं, उनकी जीत के कारण बिहार की कुल पांच विधानसभा सीटें रिक्त हुई हैं जिस पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए पहले से ही 3 सीट और आरजेडी की तरफ से 4 सीटों पर दावेदारी की गई है। ऐसे में हम की ओर से 2 सीटों पर दावा ठोकने के बाद महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसना तय माना जा रहा है। 


Suggested News