बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मांझी के पुराने साथियों ने छोड़ा साथ, महाचंद्र प्रसाद सिंह ने बनाई अलग पार्टी

मांझी के पुराने साथियों ने छोड़ा साथ, महाचंद्र प्रसाद सिंह ने बनाई अलग पार्टी

पटना : हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के बागी नेताओं ने अपनी एक अलग पार्टी बना ली है. जिसका नाम हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा यूनाइटेड पार्टी रखा गया है. हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह ने मोर्चा बनाए जाने की घोषणा की है. 

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह ने मोर्चा बनाए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि इस मोर्चे में पार्टी ने 25 नेताओं की कमेटी का गठन किया है. 

बता दें कि महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान होते ही महाचंद्र प्रसाद सिंह सहित कई नेताओं ने अपनी पार्टी से नाराज होकर अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद उन्होंने कहा था कि पार्टी जीतन राम मांझी की है और टिकट कोई दूसरा दे रहा है.  पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है इसलिए पार्टी में रहना अब संभव नहीं है.इसलिए वे इस्तीफा दे रहे हैं.


Suggested News