बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

9 अगस्त से ‘हम’ का सदस्यता अभियान, 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

9 अगस्त से ‘हम’ का सदस्यता अभियान, 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

PATNA : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा आगामी 9 अगस्त से सदस्यता महाअभियान शुरु करने जा रहा है। पार्टी ने इस बार 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सोमवार को पटना में आयोजित बैठक में हम के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने पार्टी के पदाधिकारियों को यह टास्क दिया है।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। हमें खुशी है कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह में कोई कमी नहीं। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए उनके हर दुख सुख में साथ हमेशा खरा रहेगी।

उन्होंने कहा कि हमें आने वाले लड़ाई को और मजबूती के साथ लड़ने की आवश्यकता है। हम निश्चित तौर पर आप लोगों के मेहनत के बल पर सफलता हासिल करने का काम करेंगे। हमें विश्वास है कि आप सभी के सहयोग 9 अगस्त से शुरू होने वाली पार्टी की सदस्यता अभियान के लक्ष्य को समय से पहले लक्ष्य से अधिक हासिल करने का काम करेगी।

हम के प्रवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 9 अगस्त 2019 को शहीद दिवस के अवसर पर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के निवास 12एम स्ट्रैंड रोड पटना में रखी गई है । 9 अगस्त से शुरू होने वाली पार्टी का महा सदस्यता अभियान की उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी के द्वारा किया जाएगा।

 सदस्यता अभियान के प्रभारी अनिल रजक की देख-रेख में हजारों हजार की संख्या में सदस्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सदस्यता अभियान नवंबर 2019 तक चलेगी। जिसमें कम से कम 25 लाख लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। सदस्यता अभियान की समाप्त होने के बाद 6 दिसंबर 2019 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में सक्रिय सदस्यों की बैठक होगी।

Suggested News