बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महंगाई के विरोध में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का राजभवन मार्च, किसानों की कर्ज माफी की मांग

महंगाई के विरोध में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का राजभवन मार्च, किसानों की कर्ज माफी की मांग

PATNA : पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पटना की सड़कों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी तादाद में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी और किसानों के कर्ज माफी को लेकर हम पार्टी के कार्यकार्ता आज पटना की सड़को पर उतरे। पटना के रामगुलाम चौक से लेकर राज भवन तक मार्च का आयोजन था।  मार्च को पुलिस ने डाकबंगला चौराहा पर ही रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और हम पार्टी के कार्यकार्ताओं के बीच झड़प भी हुई। हम  के कार्यकार्ताओं को पुलिस ने डाकबंगला चौराहे से आगे बढ़ने नहीं दिया। प्रदर्शन के दौरान हम के कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।


वहीं इस मौके पर मौजूद हम के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल ने कहा कि पेट्रोल- डीजल और गैस की कीमतों में जो इजाफा हो रहा है उससे सिर्फ कार, स्कूटर और बाइक चलाने वाले पर ही असर नहीं पड़ता है, बल्कि पूरे देश  के सभी लोगों पर असर पड़ता है।पटेल ने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है जिसको लेकर किसान जहर खा रहा है। कोई भी आदमी बाजार चले जाए सब्जियों के दाम आसमान छू रहा है। इसको लेकर विपक्ष ने भारत बंद का भी आयोजन किया। पटेल ने कहा कि विभिन्न संगठन को लोग भी इसको लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हम के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में जब तक सरकार नहीं लाती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में हम महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पासवान समेत पार्टी की कई महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी। 

पटना से नीरज की रिपोर्ट

Suggested News