बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

करंट लगने से हनुमान(लंगूर) की हुई मौत, अंतिम यात्रा निकालकर गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार.

करंट लगने से हनुमान(लंगूर) की हुई मौत, अंतिम यात्रा निकालकर गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार.

KHAGADIA :  खगड़िया में आज पशु प्रेम का अनूठा मिसाल देखने को मिला।जहां हनुमान यानी लंगूर की करंट लगने से मौत होने के बाद गांव में मातम पसर गया।हनुमान की अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लंगूर की अंतिम यात्रा निकाली गई । 

ट्रैक्टर ट्रॉली पर डेड बॉडी को रखकर पूरे गांव घुमाया गया।इस दौरान ढोलक - हारमोनियम के धून पर विरहा  गाया गया।जिसके बाद लंगूर का हिन्दू रीति रिवाज से मुंगेर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीण जय श्री राम के नारे भी लगाए।

दरअसल अलौली प्रखंड के बलोर गांव में ए क माह पहले एक लंगूर आया था। जो गांव के हनुमान मन्दिर में रहता था। हनुमान जी की प्रतिमा पर हमेशा लिपटा रहता था।जिस कारण लंगूर के प्रति ग्रामीणों का धार्मिक आस्था बढ़ने लगा।आज ट्रांसफर के ऊपर छलांग लगाने के दौरान करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई ।ग्रामीणों का कहना है लंगूर में ईश्वर का रूप था।इसलिए हिन्दू रीति रिवाज से उसका क्रिया कर्म होगा।

Suggested News