बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की हद : 6 साल के बच्चे का पहले किया रेप, फिर बेरहमी से कर दी हत्या

हैवानियत की हद : 6 साल के बच्चे का पहले किया रेप, फिर बेरहमी से कर दी हत्या

NEWS4NATION DESK : उत्तर-प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहलादेनी वाली घटना सामने आई है। जहां एक 6 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तहकीकात में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र के ककरा कलां क्षेत्र में 6 साल का एक मासूम बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान पड़ोस का ही रहने वाला एक युवक उसे बहला कर अपने घर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ पहले अप्राकृतिक यौनाचार किया और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बच्चे के शव को छोड़कर फरार हो गया।

इधर बच्चे की खोज करते हुए परिजन जब पड़ोसी के घर पहुंच तो उसकी लाश को अस्त-व्यस्त हालत में विस्तर पर पाया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले के एसपी ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न और उसके बाद हत्या की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

 

 

Suggested News