अध्यक्ष बनने के बाद गांव पहुंचे आरसीपी, केक काटकर मनाया जन्मदिन

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद आरसीपी सिंह पहली बार अपने पैतृक गांव बिहार शरीफ के मुस्तफापुर पहुंचे। जहां लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान गांव के लोगों के साथ उन्होंने 62वां जन्मदिन भी मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काटकर अपनी खुशियां भी लोगों के साथ शेयर की। 

जदयू के अध्यक्ष के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बिहार शरीफ नगर जिला जदयू द्वारा विशेष तैयारी की गई थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर जदयू के चुनाव चिन्ह की शेप वाले केक की व्यवस्था की थी। जिसे गांव और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आरसीपी ने काटा।

जन्मदिन का सबसे शानदार तोहफा

आरसीपी के लिए यह जन्मदिन इसलिए भी खास हो गया है कि क्योंकि तीन दिन पहले ही उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। अध्यक्ष चुने जाने के बाद जहां राज्य में तमाम जदयू कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया था। वहीं आरसीपी नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने गांव के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे। 

Nsmch
NIHER