बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खुशियों वाली दिवाली : जवानों के साथ पीएम मनाएंगे त्योहार, राष्ट्रपति सहित सभी माननीयों ने दी दीपावली की शुभकानमाएं

खुशियों वाली दिवाली : जवानों के साथ पीएम मनाएंगे त्योहार, राष्ट्रपति सहित सभी माननीयों ने दी दीपावली की शुभकानमाएं

N4N DESK: रौशनी और उल्लास का पर्व दीपावली आज देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर कई दिनों से तैयारियां की जा रही है। घर-ऑफिस-दुकान की रंगाई-पुताई, सजावट और साजो-सामान की खरीदारी सहित कई अन्य काम पूरे हो चुके हैं, और आज वक्त है खुशियां बांटने का औऱ परिवार सहित करीबी लोगों को भरपूर वक्त देने का।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी पर्व की बधाई 

बात करें दिवाली की तो इसको लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होनें लोगों से अपील की है कि बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का खास ध्यान रखते हुए त्योहार मनाएं, ताकि आपकी खुशी से किसी को समस्या ना हो। साथ ही उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू ने भी देशवासियों को दीपोत्सव पर्व की बधाई देते हुए पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी खास ढंग से मनाएंगे दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही लोगों के जीवन में सौभाग्य और खुशहाल जीवन की कामना की है। इसके अलावा वह जम्मू-कश्मीर में हर बार की तरह सैनिकों संग दीपावली मनाएंगे। राजौरी जिले के नौशेरा में सैनिकों के साथ पीएम मोदी दीपावली की ख़ुशियां साझा कर सकते हैं। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से प्रधान मंत्री के दौरे के स्थान को अंतिम समय में बदला भी जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के लिए देश की कुछ सीमाओं का दौरा करते रहे हैं। 2016 में पीएम ने उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर माणा में तैनात भारतीय तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 2017 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में तैनात सैनिकों के साथ खुशी का त्योहार मनाया। इसी तरह 2018 में भी पीएम मोदी ने उत्तराखंड में चीनी सीमा पर तैनात सेना के जवानों और आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

सभी केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के अलावा देश के सभी केंद्रीय मंत्री और राज्यों के CMs ने जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सभी ने देश सहित राज्य की जनता जनार्दन के लिए कामना की है कि यह पर्व सम्पूर्ण सृष्टि के लिए मंगल व सुख का कारक बने। साथ ही दिवाली देश के साथ दिलों को भी जोड़े। 




बिहार के राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही लोगों के सुखी और खुशहाल जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्माडमृतम गमय के शुभ संकल्प का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। यही हमारी कामना है।


Suggested News