बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खुशियों की दिवाली : शुभ मुहूर्त में करें माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, मिलेगा दोगुना लाभ, जानें पूजन विधि सहित जरूरी बातें

खुशियों की दिवाली : शुभ मुहूर्त में करें माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, मिलेगा दोगुना लाभ, जानें पूजन विधि सहित जरूरी बातें

N4N DESK: न्यूज4नेशन टीम की तरफ से आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। देशभर में दीपोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। सभी लोग त्योहार के रंग और मस्ती में सराबोर हैं। आज महालक्ष्मी पूजा और दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मुख्य तौर पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती, महाकाली की पूजा होती है। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में पूजा करने से माता प्रसन्न होती हैं और भक्तों को दोगुना लाभ मिलता है। आगे पढ़िए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि-

दिवाली पूजन के शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में हर काम को करने के लिए शुभ मुहूर्त और तिथियां निर्धारित होती हैं। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य अधिक फलदायी होता है और इष्टदेव भी प्रसन्न रहते हैं। आइए जानते हैं दीपावली पूजन को लेकर आज के शुभ मुहूर्त-

  • प्रातः मुहूर्त (शुभ) - 06:35 AM से 07:58 AM
  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 10:42 AM से 02:49 PM
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 04:11 PM से 05:34 PM 
  • सायांकाल मुहूर्त (अमृत, चर) - 05:34 PM से 08:49 PM
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 12:05 AM से 01:43 AM, नवम्बर 05

लक्ष्मी पूजा की विधि

  • घर के पूजा स्थल को अच्छे से स्वच्छ करें।
  • एक लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और वस्त्र पर अक्षत अर्थात साबुत चावलों की एक परत बिछा दें। इस पर श्री लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा को विराजमान करें।
  • यदि घर में श्रीलक्ष्मी गणेश का चांदी का सिक्का और श्रीयंत्र भी हो तो उन्हें भी इसी आसान पर स्थापित करें। पूजन के लिए फूल, मिठाई, खील, बताशे आदि रखें। लक्ष्मी गणेश के पूजन के लिए घी का एक दीपक बनाएं अन्य दीयों में सरसों के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। सर्वप्रथम घी का दीया प्रज्वलित करें।
  • विधि- विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
  • मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का अधिक से अधिक ध्यान करें।
  • भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आरती जरूर करें।
  • आरती के बाद घर के सभी सदस्यों को प्रसाद दें।

Suggested News