बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रवेशोत्सव अभियान के प्रभात फेरी में बच्चों ने लगाये नारे:-"आधी रोटी खाएंगे फिर भी बंदूक चलाएंगे", हर बच्चा का नारा हैं एक 47 चलाना हैं" मचा हड़कंप

प्रवेशोत्सव अभियान के प्रभात फेरी में बच्चों ने लगाये नारे:-"आधी रोटी खाएंगे फिर भी बंदूक चलाएंगे", हर बच्चा का नारा हैं एक 47 चलाना हैं" मचा हड़कंप

सीतामढ़ी : जिले के डुमरी कला के एक विद्यालय में प्रभात फेरी के दौरान ऐसा नारा लगा है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो आने के बाद से हड़कंप मच गया है। मामला मेजरगंज प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय डुमरी कला की है जिसमें राज्य सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में प्रवेशोत्सव अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई थी जिसमें बच्चों ने स्लोगन ही बदल डाले है और यह सभी प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों के देखरेख में होता रहा। इस दौरान बच्चों ने स्लोगन आधी रोटी खाएंगे,फिर भी स्कूल जाएंगे को बदलकर,आधी रोटी खाएंगे फिर भी बंदूक चलाएंगे। वहीं दूसरा स्लोगन- हर बच्चों का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है स्लोगन को बदलते हुए हर बच्चा  का नारा है एके-47 चलाना है नारे लगाए हैं।

यहीं शराब तस्करों ने दारोगी की हत्या की थी

 यह पूरा मामला  उसी मेजरगंज क्षेत्र से जुड़ा है जहां हाल ही में शराब तस्करो ने दरोगा दिनेश राम की हत्या कर दी थी वही इस वीडियो के आने के बाद फिलहाल शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।  बताते चलें कि सीतामढ़ी डीएम राज्य सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में 8 मार्च को प्रवेशोत्सव अभियान को हरी झंडी देकर रवाना किया था। वहीं इस अभियान के तहत 8 मार्च से 20 मार्च तक पहली से आठवीं तक के बच्चों का नामांकन लेना है वह इसको लेकर प्रभात फेरी निकाली गई थी जिसमें यह तमाम विवादित नारे लगे हैं वहीं इस दौरान कई शिक्षक भी मौजूद रहे बावजूद इस तरह के नारे लगते रहे।

 वही इस संबंध में स्थानीय बीडीओ तरुण कुमार से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले में पल्ला झाड़ते हुए इसे स्कूल के प्रभारी से संबंधित बताया। 

बता दें हाल के दिनों में जिस तरह से सीतामढ़ी में अपराध बढ़े हैं, और हर युवा के हाथ में पिस्टल और रिवॉल्वर नजर आने लगा है। उसका कहीं न कहीं इन नौनिहालों पर भी पड़ने लगा है। कुछ दिन पहले इसी गांव में दारोगा की हत्या की गई थी। उस दौरान बताया गया था कि हर घर में शराब की बिक्री की जाती है और हथियार उपलब्ध हैं।


Suggested News