बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हरा-भरा होगा शोभनाथ मंदिर परिसर, लगाए गए पौधे, गरीबों में कंबल वितरित

हरा-भरा होगा शोभनाथ मंदिर परिसर, लगाए गए पौधे, गरीबों में कंबल वितरित

नवादा । जिला मुख्यालय स्थित शोभनाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। भाजपा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में आंवला, नीम, पीपल, बेल, तुलसी आदि के दर्जनों पौधे लगाए गए। शोभ मंदिर स्थित तालाब के किनारे पौधे लगाए गए। वहीं तीन सौ असहायों के बीच बांटे गए कंबल इस कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता भी उपस्थित थे।

 कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता संजय कुमार ने किया उन्होंने बताया कि जिले में एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय है। कोरोना काल में लगातार जिले के विभिन्न प्रखंडों में फलदार व छायादार पेड़ों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शोभ मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने कहा कि शोभ मंदिर परिसर हरा-भरा होगा। चारों तरफ फलदार और छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। इसके साथ ही रंग-बिरंगें फूलों के पौधे भी लगाए जा रहे हैं।  सदर प्रखंड के नेया गांव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। 


इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर असहाय परिवारों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। भाजपा नेता संजय कुमार ने तीन सौ असहायों का कंबल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम आ गया है। ऐसे में सभी लोगों को असहाय परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। कोरोना काल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में लोगों की सेवा की। जरुरतमंदों को हर संभव सहायता पहुंचाई। जदयू नेता राजीव रंजन और संतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से दिल को सुकून मिलता है। मौके पर आशुतोष चंद्रा, प्रभात कुमार, डब्लू कुमार, हिमांशु समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


Suggested News