बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिले अहम सुराग, लेवी वसूलने में था माहिर

हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिले अहम सुराग, लेवी वसूलने में था माहिर

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र भुइंया को गिरफ्तार किया है। नवादा और कोडरमा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे अरेस्ट किया गया। नक्सली सुरेंद्र भुइंया पर झारखंड के सिरदाल थाना क्षेत्र के खरौंध रेलवे स्टेशन के बेस कैम्प पर हमला करने का आरोप है। लंबे अर्से से पुलिस को इसकी तलाश थी। एएसपी अभियान कुमार आलोक ने बताया कि नवादा के रजौली थाना के सुअरलेटि के रहनेवाले हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली सुरेंद्र सिरदला थाना कांड संख्या 264/16 में नामजद अभियुक्त है। कहा जाता है कि वह लेवी वसूलने में माहिर था। 


HARDCORE-NAXALITE-ARRESTED-IMPORTANT-CLUE-TO-POLICE2.jpg

लेवी की मांग को लेकर साल 2016 के नवंबर महीने में उसने निर्माणाधीन खरौंध रेलवे स्टेशन पर पुल निर्माण में लगे पोकलेन मशीन, मिक्सर मशीन, स्कॉर्पियो व बोलेरो आदि वाहन को फूंक दिया था। साथ ही निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूर व ठेकेदार के साथ मारपीट भी की थी। इस कांड में शामिल कुल 63 माओवादियों के खिलाफ सिरदला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। घटना के बाद निर्माण एजेंसी व अधिकारियों ने माओवादियों से सुरक्षा के लिए निर्माण स्थल पर पुलिस बल की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Suggested News