बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली अशोक महतो समेत तीन को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली अशोक महतो समेत तीन को किया गिरफ्तार

GAYA : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गया और झारखंड में लेवी व पोकलेन मशीन जलाने समेत कई कांडो का आरोपी पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य अशोक महतो समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों नक्सलियों पर पर गया और झारखंड के चतरा में कई मामले दर्ज है। 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

अशोक महतो की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए गया एसएसपी राजीव मिश्र ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लेवी मांगने, कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन मशीन में आग लगाने समेत कई मामलों का आरोपी हार्डकोर नक्सली अशोक महतो अपने दो साथियों के साथ डोभी थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव आया हुआ है। सूचना के आधार पर कोठवारा गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दोरान अशोक महतो और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया। 

लेवी मांगने और पोकलेन में आग लगाने का है आरोप

एसएसपी ने बताया कि अशोक महतो झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत थाना प्रतापपुर के चंदरी गोविंदपुर का रहनेवाला है। एक हत्याकांड में राजस्थान में 13 वर्षो तक सजा काटकर जेल से निकला था। उसने इसी साल एक फरवरी को अपने सहयोगियों के साथ बाराचट्टी थाना क्षेत्र के शिवगंज में पोकलेन मशीन को आग लगा दी थी। उस पर बाराचट्टी थाना में मामला दर्ज है। आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में गया के गुरुआ व इमामगंज और झारखंड के हंटरगंज थाना व राजस्थान के नीमका थाना में भी मामला दर्ज है। वहीं गिरफ्तार उदय यादव और दिलीप यादव वजीरगंज थाना के लखउआ निवासी है। दोनों पर मुफस्सिल थाने में मामले दर्ज हैं। इन दोनों ने ग्राम बुढ़ी पैमार एसपी मलिक कंसट्रक्शन कंपनी से लेवी की मांग की थी। कंपनी कंजो रेल लाइन व पुल निर्माण करा रही थी। लेवी नहीं देने पर निर्माण सामग्री और वाहन में आग लगा दी थी। 

एसएसपी ने बताया कि तीनों पर नवादा जिले के सिरदल्ला थाना में भी मामला दर्ज है। दोनों ने तीन नवंबर 16 को ठेकेदार विनोद कुमार के साथ लेवी नहीं देने के कारण मारपीट की थी और हरौंदा स्टेशन पर जेसीबी, पोपलेन, स्कार्पियो व बोलेरो में आग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि तीनों नक्सलियों के पूर्व के मामलों को खंगाला जा रहा है। दूसरे जिले व प्रदेश की पुलिस से भी संपर्क कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Suggested News