बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हार्डकोर नक्सली अवधेश यादव गिरफ्तार, पुलिस टीम पर हमला समेत कई मामलों में थी तलाश

हार्डकोर नक्सली अवधेश यादव गिरफ्तार, पुलिस टीम पर हमला समेत कई मामलों में थी तलाश

औरंगाबाद :  नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हार्डकोर नक्सली अवधेश को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हार्डकोर नक्सली अवधेश की संलिप्तता कई कांडों व मुठभेड़ में रही है। जबकि पिछले साल 9 जनवरी को ढिबरा थाना की पुलिस टीम पर हमला मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस पिछले एक साल से अवधेश की तलाश कर रही थी। 

अवधेश को एसएसबी कला पहाड़ की 29वीं बटालियन के जवान, ढिबरा व कुटुंबा थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए झारखंड-औरंगाबाद सीमा स्थित संडा से दबोचा है। 

बताया जा रहा है कि एसएसबी की 29वीं बटालियन को गुप्ता सूचना मिली की कला पहाड़ में अवधेश यादव अपने साथियों के साथ देखा गया है। इस सूचना के बाद कंपनी के कमांडेंट राजेश कुमार के निर्देश पर  ढिबरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार व कुटुंबा थाना के एसआई रामगुलाम राम के साथ एसएसबी के जवानो ने कला पहाड़ में सर्च अभियान चलाकर अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली अवधेश यादव झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाने के लंगुराही गांव का रहने वाला है।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News