बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हार्डकोर नक्सली जगेश्वर गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार, 2 लाख का था इनामी

हार्डकोर नक्सली जगेश्वर गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार, 2 लाख का था इनामी

NEWS4NATION DESK : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठनपीएलएफआई कुख्यात अपराधी जगेश्वर उर्फ जागे को सिमडेगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जगेश्वर के साथ उसके दो साथियों कमल सिंह व गायित्री कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुके जगेश्वर को बानो थाना क्षेत्र के उकौली से गिरफ्तार किया गया है।
 
 सिमडेगा एसपी ने बताया कि पीएलएफआई के रीजनल कमांडर गुज्जू गोप के नेतृत्व में बैठक होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद अभियान एसपी निर्मल गोप के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।
 
 गिरफ्तार आरोपियों ने एक युवती भी शामिल है, जिसे जगेश्वर की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि जगेश्वर इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। जगेश्वर पर 2 लाख रुपए का इनाम था, जिसे बढ़ाकर 5 लाख करने का प्रस्ताव भेजा गया था।

Suggested News