बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस एनकाउंटर में हार्डकोर नक्सली कृष्णा गोप ढेर, सरकार ने रखा था 1 लाख इनाम

पुलिस एनकाउंटर में हार्डकोर नक्सली कृष्णा गोप ढेर, सरकार ने रखा था 1 लाख इनाम

NEWS4NATION DESK : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर कृष्णा गोप को मार गिराया है। हार्डकोर नक्सली कृष्णा गोप पर झारखंड सरकार ने 1 लाख रुपया इनाम की घोषणा कर रखा था। 

मिली जानकारी के अनुसार गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कृष्णा गोप अपने एक सहयोगी के साथ बसिया थाना क्षेत्र के बोंडेकेरा गांव में छुपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती देर रात छापेमारी कर उसे मार गिराया। वहीं इस दौरान पुलिस ने उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।  जिससे पूछताछ की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि पीएलएफआइ का एरिया कमांडर कृष्णा गोप ने हत्या, लूट और लेवी समेत कई संगीन मामलों का आरोपी रहा है। झारखंड पुलिस के साथ-साथ उड़ीसा पुलिस को भी उसकी तलाश थी। कृष्णा गोप को पकड़ने के लिए झारखंड सरकार ने 1 लाख रुपये इनाम रखा था। 

Suggested News