बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हार्डकोर नक्सली निकला नकली नोटों के साथ पकड़ा गया शख्स, पहले कई बार जा चुका है जेल

हार्डकोर नक्सली निकला नकली नोटों के साथ पकड़ा गया शख्स, पहले कई बार जा चुका है जेल

PATNA : नकली नोटों के साथ पकड़े गए शख्स के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल जिसे नकली नोटों का तस्कर माना जा रहा था वह हार्डकोर नक्सली मधुरेंद्र है और दो बार जेल जा चुका है। यही नहीं, उसका भाई दिनेश नक्सली घटना करने के दौरान वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ में मारा गया था। 

पुलिस पूछताछ में मधुरेंद्र ने खुलासा करते हुए बताया कि वह इससे पहले झारखंड में नकली नोटों की बड़ी खेप दो-तीन बार पहुंचा चुका है। पहली बार पटना नकली नोट लेकर आया था। उसने बताया कि नकली नोट औरंगाबाद के नक्सली वीरेंद्र ने दिया था। जिसे यहां दो लोगों को देना था। वह कहां से नोट लाया इसकी जानकारी नहीं है। इधर, पुलिस उन दोनों रिसीवर को तलाश करने में जुटी है। दोनों के नाम पुलिस को मिल गए हैं लेकिन पुलिस जांच प्रभावित की बात कह कुछ बताने से मना कर रही है। पुलिस मधुरेंद्र के मोबाइल की सीडीआर खंगालने में जुटी है। 

पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि मधुरेंद्र को रिमांड पर लेकर एक बार फिर पूछताछ की जाएगी। मधुरेंद्र ने जिस सरगना समेत दो लोगों का नाम बताया है उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम औरंगाबाद जाएगी।

Suggested News