बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पालीगंज में विवाह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दूल्हे के भाई घायल, दो दिन में ऐसी दूसरी घटना, कहां है पटना पुलिस

पालीगंज में विवाह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दूल्हे के भाई घायल, दो दिन में ऐसी दूसरी घटना, कहां है पटना पुलिस

PATNA : रोक के बाद भी शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले दानापुर वार्ड पार्षद की पत्नी हर्ष फायरिंग की घटना में अपनी जान गंवा चुकी है। अब उसी घटना की पुनरावृत्ती हो गई है। इस बार हादसा पटना के पालीगंज के सिगोडी थाना के मुरारचक गांव में हुआ है, जहां देर रात विवाह में वरमाला के समय गोली लगने से दूल्हे के भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। रात को जयमाला की रस्म की खुशी में किसी ने गोली चलाई जो दूल्हे के भाई की जा लगी। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि सिगोडी थाना के मुरारचक गांव में बुधवार की देर रात अशोक यादव की घर में उनकी पुत्री शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जयमाला के लिए जैसे ही लड़का लड़की एक दूसरा को जय माला गले में डालने लगे इसी दौरान कुछ लोगों ने पिस्तौल से गोली चलानी शुरू कर दी। इस दौरान दूल्हे के भाई को गोली लगी और वह वहीं गिर कर झटपट आने लगा। अचानक शादी का माहौल अफरा तफरी में तब्दील हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे उठाकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। घायल आरा के सलेमपुर चांदी का निवासी अमरेंद्र कुमार था। जो कि वकील भी था।  वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कितनी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। सिगोडी थानेदार ने कहा कि गोली नजदीक से चलने की बात सामने आई है। छानबीन की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

लगातार हो रही है घटना

पटना में हर्ष फायरिंग के दौरान पिछले 15 दिन में  यह तीसरी घटना है। कुछ दिन पहले ही बर्थडे पार्टी के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हुई थी। उसी तरह दो दिन पहले ही दानापुर में वार्ड 15 के पार्षद की पत्नी को हर्ष फायरिंग में गोली लग गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। अब बीती रात यह तीसरी घटना हुई है। सवाल यह है कि लगातार हो रही हर्ष फायरिंग में होनेवाली घटना को लेकर पुलिस की तरफ से रोक लगाने को लेकर कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है


Suggested News