बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बर्थडे पार्टी में बार बालाओं के ठुमके पर हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बच्ची की मौत

नालंदा में बर्थडे पार्टी में बार बालाओं के ठुमके पर हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बच्ची की मौत

नालंदा. दीपनगर थाना इलाके के गंजपर गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान बार बालाओं के ठुमके के बीच हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 12 साल की बच्ची की मौत हो गयी। मृतका दीपनगर थाना इलाके के गंजपर गांव निवासी बालो यादव की 12 वर्षीया पुत्री टुसी कुमारी है।

मृतका के पिता का आरोप है कि गांव के ही मुन्ना यादव की बेटी का बर्थडे था। इस दौरान गांव में ही वार बालाओं के डांस का इंतजाम किया गया था। बार बालों के ठुमके के बीच शराब का भी इंतजाम किया गया था। डांस के बीच ही कुछ युवक मस्ती में कट्टा से फायरिंग करने लगा। इसी बीच अपने घर के छत से कार्यक्रम देख रही बच्ची के सिर में गोली लग गयी। गोली लगते ही आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल में घटना को छिपाने के लिए आरोपी पक्ष के लोग काफी देर तक मृतका के पिता से मान मनोबल करते देखे गये। पिता पर जबरन छत से गिरने से मौत बताने के दबाव बना रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना अध्यक्ष एसके जायसवाल अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये।

उन्होंने बताया कि जिस जगह कार्यक्रम चल रहा था, वहां जगह कम था। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी जो बच्ची के सिर में लग गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को परिजन को सौंप दी गई है। इसके यहां बर्थडे पार्टी थी, वह सभी परिवार अंडर ग्राउंड हो गए हैं।


Suggested News