बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथियार दिखाकर ग्रामीणों को डरा रहे थे दो बदमाश, पुलिस ने दबोचा

हथियार दिखाकर ग्रामीणों को डरा रहे थे दो बदमाश, पुलिस ने दबोचा

Patna :  पटना के पुनपुल थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार नपुन के पैमार घाट गांव में बीती रात दो बदमाशों ने हथियार के बल पर दहशत फैलाने की कोशिश की। ग्रामीणों द्वारा तत्तकाल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और दोनों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

पुनपुन थाना के एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि दो बदमाश हथियार के बल पर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे है। सुचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के नाम पिंटू कुमार और बालेश्वर राम है। दोनो अपने ही गांव में हथियार के बल पर ग्रामीणों को डरा-धमका रहे थे। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

मसौढ़ी से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Suggested News