बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथकड़ी खोलकर फरार हुआ आरोपी, देखती रह गई पुलिस

हथकड़ी खोलकर फरार हुआ आरोपी, देखती रह गई पुलिस

GAYA : जिले में जेल ले जाने के दौरान एक आरोपी हथकड़ी खोल फरार हो गया। हालांकि पुलिस उसे पकड़ने के लिए दौड़ी, लेकिन पुलिस से वह ज्यादा तेज निकला। घटना के संबंध में बताया गया है कि पंचानपुर ओपी पुलिस ने राजू यादव नामक शख्स को दहेज प्रताड़ना के केस में गिरफ्तार की थी। गिरफ्तार राजू को पुलिस जेल ले जा रही थी उसी दौरान वह हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार बेलागंज थाना क्षेत्र के बुंदेला बिगहा की पिंकी देवी की ओपी क्षेत्र के केहोड़ा गांव निवासी राजू यादव से दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पति राजू यादव अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पिंकी ने पंचानपुर ओपी में पति राजू यादव एवं सास ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

पीड़िता द्वारा दहजे प्रताड़ना का मामला दर्ज कराए जाने के बाद पंचानपुर ओपी की पुलिस ने राजू को गिरफ्तार किया था।  रातभर थाने में बंद रखने के बाद पुलिस उसे पुलिस वाहन पर गया केंद्रीय कारा ले जा रही थी। इस दौरान उसने मौका देख लगी हथकड़ी से किसी तरह हाथ छुड़ा लिया। फिर फरार हो गया।

Suggested News