बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हवाई सर्वेक्षण में सबसे अधिक फसल अवेशष जलाने के मामले दक्षिण बिहार में मिले

हवाई सर्वेक्षण में सबसे अधिक फसल अवेशष जलाने के मामले दक्षिण बिहार में मिले

डेस्क... बिहार में फसल अवशेष के जलाने पर रोक लगाने के लिए सीएम ने बीते दिनों समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश दिए थे। यहां तक एक हवाई सर्वेक्षण कर फसल अवशेष को जलाने से रोकने के लिए कहा था। इसके बावजूद फसल अवेश  जलाया जा रहा है। वायु प्रदूषण पर रोक के लिए यह कदम उठाया गया है, लेकिन बिहार में कारगर होता दिखाई नहीं दे रहा है। 

गाैरतलब है कि हाल ही में सूबे में हवाई सर्वेक्षण किया गया, जिसमें दक्षिण बिहार में सबसे अधिक प्रवेश अवेशष जलाने का मामल सामने आया है। इसकी निगरानी के लिए लगातार हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वे में पाया गया है कि दक्षिण बिहार में अवशेष जलाने की घटनाएं अधिक हुई हैं । 

प्रदेश में खेतों में फसल अवशेष जलाने पर रोक है। इसकी निगरानी के लिए हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों बांका से लौटते समय सीएम नीतीश कुमार ने खेतों में फसल अवशेष को जलते देख चिंतित हो गए और राजधानी पहुंचते ही अधिकारियों को जल्द से जल्द सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।

Suggested News