बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार की अनोखी योजना, देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में लगेगा स्वास्थ्य महाकुंभ

मोदी सरकार की अनोखी योजना, देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में लगेगा स्वास्थ्य महाकुंभ

PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले  मोदी सरकार देश के सभी लोकसभा क्षेत्रो में स्वास्थ्य महाकुंभ लगाएगी। स्वास्थ्य महाकुंभ के बहाने  बीजेपी लोगों के बीच पैठ बनाने की कोशिश करेगी। केंद्र सरकार ने इसकी स्वीकृत दे दी है। अक्टूबर की समाप्ति के बाद इस महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने पटना में  इसकी घोषणा की।

 चौबे ने कहा कि हम पुरे देश मे स्वास्थ्य महाकुंभ लगाएंगे। इसके तहत लोक सभा क्षेत्र और इसके नीचे स्तर पर जाकर स्वास्थ्य मेला लगाएंगे। ताकि बड़ी संख्या बीमार लोगों का इलाज हो सके। अश्विनी चौबे ने कहा कि पहले हमने बिहार में यह स्वास्थ्य महाकुंभ लगाया था,जो क़ाफी सफल रहा था। अब जब हम  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं तो फिर से इस महाकुंभ की शुरुआत करेंगे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंन्त्री चौबे ने कहा की महाकुंभ के लिए केन्द्र सरकार प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए 12 लाख की राशि देने जा रही है। साथ ही राज्यसभा सदस्यों के लिए भी 12 लाख की राशि दी जायेगी।ताकि वे अपने क्षेत्र में  स्वास्थ्य महाकुंभ आयोजित करवा सके।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News