बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का दावा: भारत सरकार से मिले 448 वेंटिलेटर,राज्य सरकार एवं अन्य स्रोतों से सिर्फ 38 वेंटिलेटर मंगाए गए....

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का दावा: भारत सरकार से मिले 448 वेंटिलेटर,राज्य सरकार एवं अन्य स्रोतों से सिर्फ 38 वेंटिलेटर मंगाए गए....

Patna : आज भारत सरकार से 84 और वेंटिलेटर स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुआ, इस प्रकार कुल 448 वेंटिलेटर भारत सरकार से मिले है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के रोकथाम को लेकर सरकार पूरी तरह से सजग है। साथ ही कोरोना के रोकथाम को लेकर केन्द्र सरकार से भी पूरी मदद  मिल रही है। केन्द्र सरकार ने पहले 364 वेंटिलेटर राज्य को उपलब्ध कराए थे, वहीं आज 84 और वेंटिलेटर भारत सरकार की ओर से बिहार को प्राप्त हुआ है। 


उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार   से कुल 448 वेंटिलेटर बिहार को मिले है। वहीं राज्य सरकार ने अन्य स्रोंतो से 38 वेंटिलेटर मंगाए है। इस कोरोना काल में कुल 486 नये वेंटिलेटर आए जिसे अस्पतालों में अधिष्ठापित किया जा रहा है।

बता दें पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री ने बताया था कि सदर और अनुमंडल अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भेजे जा रहे हैं जिसमें 430 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो चुका है। शेष 320 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर रास्ते में है, जो जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो जाएगा।


मंगल पांडेय ने कहा कि एक ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर से दो बेडों पर मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दी जाती है। इस प्रकार इन 750 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटरों से 1500 बेडों पर मरीजों को सुविधा मिलने लगेगी। आने वाले दिनों में और भी ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की आपूर्ति भारत सरकार से होने वाली है। बिहार सरकार द्वारा भी ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर का क्रयादेश शीघ्र ही दिया जाने वाला है।


Suggested News