बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बच्चों के हत्यारे हैं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय : राबड़ी देवी

बच्चों के हत्यारे हैं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय : राबड़ी देवी

PATNA : पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने एकबार फिर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को लेकर विवादित बयान दी है। राबड़ी ने उन्हें बच्चों का हत्यारा करार दी हैं। 

आज बिहार विधान मंडल की कार्यवाही में भाग लेने पहुंची राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आए दिन घर में घुसकर हत्या, लूट और बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है और सरकार सिर्फ सुशासन है सुशासन है का ढोल पीट रही है। 

राबडी ने कहा कि पहली बरसात में ही नीतीश सरकार के काम की पूरी पोल खुल गई है। पूरा पटना पानी पानी हो गया है। नाला बनाने और उसकी उड़ाही के नाम पर करोड़ो खर्च किए गए है, लेकिन राजधानी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने पैसे का काम हुआ है। उन्होनें कहा कि नीतीश राज में वाकई घोटालों की बहार है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी एकबार फिर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हत्यारे है। वे बच्चों की जान ले रहे हैं। 

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News