बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर मेडिकल कॉलेज का हेल्थ वर्कर भी मिला कोरोना पॉजिटिव,आज 15 केस मिल चुका है....

भागलपुर मेडिकल कॉलेज का हेल्थ वर्कर भी मिला कोरोना पॉजिटिव,आज 15 केस मिल चुका है....

DESK: बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आज  तीसरा अपडेट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आज तीसरा अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार संख्या बढ़कर अब 141 पर पहुंच गई है। वहीं इस लिस्ट में मेडिकल कॉलेज का एक स्टाफ भी शामिल है जो पॉजिटिव पाया गय़ा है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज भागलपुर का एक हेल्थ वर्कर भी पॉजिटिव मिला है।

अब तक तीन अपडेट हो चुके हैं जारी

प्रधान सचिव संजय कुमार ने तीसरा अपडेट जारी किया है उसमें एक बार फिर से 5 पॉजिटिव केस मिला  है। इस तरह से आज कुल मिलाकर अब तक 15 पॉजिटिव के सामने आ चुका है। तीसरी लिस्ट में जो 5 पॉजीटिव केस मिले हैं उसमें भागलपुर के तीन एक नवगछिया और एक बांका का शामिल है.

भागलपुर में मिले तीन पुरुषों की उम्र 33 साल 40 साल और 46 साल है.वहीं नवगछिया की एक महिला पॉजिटिव मिली है जिसकी उम्र 19 साल है.वही बांका के अमरपुर के पुरुष की उम्र 45 साल है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि ये लोग पॉजिटिव कैसे हुए इसकी पड़ताल की जा रही है.

Suggested News