बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कश्मीर के दो जिलों में भारी हिमस्खलन, सेना के कई जवान लापता, तलाश में जुटी एआरटी

कश्मीर के दो जिलों में भारी हिमस्खलन, सेना के कई जवान लापता, तलाश में जुटी एआरटी

NEWS4NATION DESK : कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में एलओसी के पास भारी हिमस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में सेना के कई जवानों के लापता होने की सूचना मिली है। लापता जवानों की तलाश में सेना की एआरटी को लगाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देऱ शाम हिमस्खलन की दो घटनाएं बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में हुई हैं। ये दोनों इलाके उत्तरी कश्मीर के अंतर्गत आते हैं। 18 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन में 4 जवानों के लापता होने की बात कही जा रही है। जवानों की तलाश के लिए सेना ने ऐवलॉन्च रेस्क्यू टीम और सेना के हेलिकॉप्टरों को लगाया है। हालांकि अब तक सेना ने इस पूरे ऑपरेशन के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।
 
गौरतलब हो कि हाल ही में सियाचिन ग्लेशियर में हुई अलग-अलग हिमस्खलन की घटनाओं में कई जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। तीन दिन पहले सियाचिन के दक्षिणी इलाके में हुए हिमस्खलन में सेना के दो जवान शहीद हुए थे। इससे पहले 18 नवंबर को भी सियाचिन ग्लेशियर में हुए भीषण हिमस्खलन में भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा दो पोर्टरों की भी मौत हो गई गई थी।

Suggested News