बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में सड़क किनारे खड़ी बस में मारी जोरदार टक्कर, एक दर्जन यात्री हुए जख्मी, 3 की हालत गंभीर

कैमूर में सड़क किनारे खड़ी बस में मारी जोरदार टक्कर, एक दर्जन यात्री हुए जख्मी, 3 की हालत गंभीर

KAIMUR : कैमूर में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहाँ सड़क किनारे खड़े बस में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर स्थिति देखते हुए 3 यात्रियों को दूसरी जगह रेफर किया गया है।  

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की सासाराम से कैमूर के हाटा जा रही यात्री बस को पीछे से आ रही ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। ट्रक के टक्कर से बस गढ्ढे में जा गिरी। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग दो के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली फकराबाद के पास की बताई जा रही है। बताया जाता है कि घटना करीब 2:30 बजे की है। 

मिली जानकारी के अनुसार सासाराम से हाटा चैनपुर को चलने वाली यात्री बस पुसौली हो कर हाटा आ रही थी। जैसे ही यात्री बस पुसौली के पास पहुंच कर यात्रियों को उतार रही थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार करीब 3 लोगो को गंभीर अवस्था मे वाराणसी रेफर कर दिया गया। कई लोगों का प्राथमिक उपचार कुदरा मोहनिया पीएचसी में किया जा रहा है।

कई लोगों को भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला गया। वही मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मी और कुदरा पुलिस ने पहुंचकर हाईवे पर लगे जाम को हटाया और गाड़ियों के आवाजाही को शुरू करवाया।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News